देश की खबरें | भारत ने नाइजीरिया, अंगोला को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने कोविड-19 से खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए वैश्चिक दक्षिण नीति के तहत नाइजीरिया, अंगोला को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

नयी दिल्ली, 2 मार्च भारत ने कोविड-19 से खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए वैश्चिक दक्षिण नीति के तहत नाइजीरिया, अंगोला को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘वैश्विक दक्षिण नीति पर कार्य। नाइजीरिया को भारत निर्मित टीके प्राप्त हुए।’’

एक अन्य ट्वीट में विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘अंगोला को भारत निर्मित टीके की आपूर्ति की गई।’’

इससे एक दिन पहले, भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के तहत कैरीकॉम देशों से की गयी अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए कोविड-19 रोधी टीके एंटीगुआ और बारबूडा, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेन्ट और ग्रेनेडाइन्स एवं सूरीनाम को भेजे थे।

गौरतलब है कि ‘कैरीकॉम’ 20 कैरेबियाई देशों का समूह है, जहां करीब 1.6 करोड़ लोग रहते हैं।

भारत ने ‘टीका मैत्री’ अभियान के तहत भूटान को 1.5 लाख, मालदीव, मॉरीशस और बहरीन को एक लाख, नेपाल को 10 लाख, बांग्लादेश को 20 लाख, म्यांमा को 15 लाख, सेशल्स को 50,000, श्रीलंका को पांच लाख कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें मुहैया कराई हैं। इसके अलावा अनेक देशों को टीके की वाणिज्यिक आपूर्ति भी की गई है ।

भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एकजुटता दिखाते हुए दुनिया के विभिन्न देशों को अनुदान सहायता और वाणिज्यिक आपूर्ति के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 361.91 लाख खुराकें उपलब्ध करायी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट