देश की खबरें | भारत ने राफेल विमान के नौसैन्य संस्करण का चयन किया : दसॉल्ट एविएशन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत सरकार ने नौसेना को उन्नत पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए राफेल विमानों के नौसैन्य संस्करण का चयन कर लिया है। राफेल की निर्माता कंपनी और फ्रांस में विमान निर्माण क्षेत्र की अग्रणी ‘दसॉल्ट एविएशन’ ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई भारत सरकार ने नौसेना को उन्नत पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए राफेल विमानों के नौसैन्य संस्करण का चयन कर लिया है। राफेल की निर्माता कंपनी और फ्रांस में विमान निर्माण क्षेत्र की अग्रणी ‘दसॉल्ट एविएशन’ ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को फ्रांस से 26 राफेल (नौसैनिक) विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ वार्ता के बाद जारी एक दस्तावेज में राफेल विमानों की खरीद का कोई जिक्र नहीं है।

दसॉल्ट एविएशन ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत सरकार ने भारतीय नौसेना को नयी पीढ़ी के लड़ाकू विमान से लैस करने के लिए नेवी राफेल के चयन की घोषणा की है।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘भारत में सफल परीक्षण के बाद यह फैसला लिया गया है, जिस दौरान नेवी राफेल ने दर्शाया कि वह भारतीय नौसेना की संचालनात्मक आवश्यकताओं को पूरा करता है और विमानवाहक पोत की विशिष्टताओं के बिल्कुल अनुकूल है।’’

दसॉल्ट एविएशन ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना के 26 राफेल पहले से ही सेवा में मौजूद 36 राफेल के बेड़े में शामिल हो जाएंगे। इस संस्करण के शामिल होने के साथ ही भारत हवा और समुद्र में अपनी श्रेष्ठता बढ़ाने तथा अपनी संप्रभुत्ता सुनिश्चत करने में मदद के लिए विमान के दोनों संस्करणों का संचालन कर फ्रांस की तरह के सैन्य विकल्प को अपनाने वाला पहला देश बन जाएगा।’’

भारत स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनाती के लिए राफेल विमान खरीद रहा है।

दसॉल्ट एविएशन ने कहा कि राफेल का चयन इस विमान की श्रेष्ठता और ‘दसॉल्ट एविएशन तथा भारतीय सेनाओं के बीच जुड़ाव की असाधारण गुणवत्ता तथा भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक संबंधों की महत्ता’’ की पुष्टि करता है।

दसॉल्ट एविएशन के अध्यक्ष और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा, ‘‘भारतीय बलों के साथ हमारी साझेदारी की 70वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के साथ, मैं दसॉल्ट एविएशन की ओर से इस नये विश्वास और संकल्प के लिए भारतीय प्राधिकारियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हम राफेल के संबंध में भारतीय नौसेना की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\