देश की खबरें | भारत-सऊदी संबंधों की शुरुआत 1955 में हुई थी : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सऊदी अरब के दौरे की पृष्ठभूमि में मंगलवार को दोनों देशों के सात दशक पुराने ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया और कहा कि इसकी शुरुआत 1955 में तत्कालीन सऊदी शाह सऊद बिन अब्दुल अजीज की भारत यात्रा और फिर इसके अगले साल पंडित जवाहरलाल नेहरू की रियाद यात्रा से हुई थी।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सऊदी अरब के दौरे की पृष्ठभूमि में मंगलवार को दोनों देशों के सात दशक पुराने ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया और कहा कि इसकी शुरुआत 1955 में तत्कालीन सऊदी शाह सऊद बिन अब्दुल अजीज की भारत यात्रा और फिर इसके अगले साल पंडित जवाहरलाल नेहरू की रियाद यात्रा से हुई थी।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को दो दिनों की सऊदी अरब यात्रा पर रवाना हुए। उन्होंने सऊदी अरब को भारत के सबसे मूल्यवान साझेदारों में से एक बताया और इसे एक विश्वसनीय मित्र एवं सहयोगी करार देते हुए कहा कि वर्तमान समय उनके संबंधों के लिए आशाजनक समय है, जिसमें ‘असीमित संभावनाएं’ हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "प्रधानमंत्री आज सऊदी अरब की यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। ऐसे में यह सही मौका है जब हम भारत और सऊदी अरब के ऐतिहासिक संबंधों की पहली बड़ी कड़ी को याद करें।"

उन्होंने उल्लेख किया कि इस ऐतिहासिक कड़ी की शुरुआत सऊदी अरब के शाह सऊद बिन अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद की 17 दिवसीय भारत यात्रा से होती है, जो 26 नवंबर से 13 दिसंबर 1955 के बीच हुई थी।

रमेश ने कहा, "इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली, मुंबई, खड़कवासला, बेंगलुरु, मैसूर, हैदराबाद, आगरा, अलीगढ़ और वाराणसी जैसे शहरों का दौरा किया था।"

कांग्रेस नेता का कहना है कि 1955 में सऊदी अरब के शाह की यह ऐतिहासिक यात्रा सोवियत संघ के दो शीर्ष नेताओं-निकिता ख्रुश्चेव और निकोलाई बुल्गानिन-की भारत यात्रा से भी आंशिक रूप से मेल खाती थी।

उन्होंने कहा कि सोवियत नेताओं ने दो चरणों में कुल 19 दिन भारत में बिताए-18 नवंबर से 30 नवंबर 1955 तक और फिर 7 दिसंबर से 14 दिसंबर 1955 तक।

रमेश ने कहा कि इसके बाद, प्रधानमंत्री नेहरू ने 24 से 28 सितंबर 1956 के बीच सऊदी अरब की यात्रा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\