देश की खबरें | भारत ने कोविड-19 टीकों का निर्यात बहाल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोविड-19 रोधी टीकों की आपूर्ति बहाल करने के सरकार के फैसले के अनुरूप नेपाल, बांग्लादेश, म्यामां और ईरान को टीके भेजे गए हैं।

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोविड-19 रोधी टीकों की आपूर्ति बहाल करने के सरकार के फैसले के अनुरूप नेपाल, बांग्लादेश, म्यामां और ईरान को टीके भेजे गए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने शुरूआती तौर पर पड़ोसी देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति बहाल करने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके अनुरूप नेपाल, बांग्लादेश, म्यामां और ईरान को कोविड-19 रोधी टीके भेजे गए हैं । ’’

उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया में विभिन्न प्रकार के टीकों के सबसे बड़े उत्पादकों में शामिल है और कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के कारण अपनी आबादी के टीकाकरण को ध्यान में रखते हुए अप्रैल में टीकों का निर्यात रोक दिया गया था।

पिछले महीने केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने घोषणा की थी कि भारत, विदेशों को टीके की आपूर्ति बहाल करेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदग बागची ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा था कि भारत कोरोना वायरस के टीकों की आपूर्ति बहाल करेगा। इसी के तहत हमने पड़ोसी देशों को इसकी आपूर्ति शुरू करने का फैसला किया। ’’

बागची ने कहा कि भारत से टीकों के आगे निर्यात के बारे में मांग एवं उत्पादन के आधार पर फैसला किया जायेगा ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम घरेलू उत्पादन और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निर्णय करेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट