IND vs BAN, World Cup 2023: जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के तूफान से पस्त हुआ बांग्लादेश, टीम इंडिया के सामने 257 रन की चुनौती

तंजीद और लिटन दास ने 93 रन जोड़े जो विश्व कप में बांग्लादेश की तरफ से पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. पिच से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही थी और ऐसे में नई गेंद से गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण था. जसप्रीत बुमराह (41 रन देकर दो विकेट) हालांकि हवा में कुछ मूवमेंट हासिल कर रहे थे.

टीम इंडिया और बांग्लादेश (Photo Credits: BCCI/Twitter)

पुणे: भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया और बांग्लादेश को गुरुवार को यहां एकदिवसीय विश्व कप के मैच में आठ विकेट पर 256 रन पर रोक दिया. बांग्लादेश का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 93 रन था लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने हार्दिक पंड्या के चोटिल हो जाने के बावजूद उसे बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया.

हार्दिक ने नौवें ओवर में गेंद संभाली लेकिन लिटन दास के स्ट्रेट ड्राइव को रोकने के प्रयास में उनका टखना मुड़ गया. उन्होंने पहले मैदान पर ही उपचार लिया लेकिन आखिर में उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बाद में कहा कि हार्दिक को स्कैन के लिए ले जाया गया है. IND vs BAN, World Cup 2023 Live Score Update: बांग्लादेश ने टीम इंडिया के सामने रखा 257 रनों का लक्ष्य, लिटन दास और तंज़ीद हसन ने खेली अर्धशतकीय पारी

हार्दिक के ओवर को विराट कोहली ने पूरा किया. उस समय तक भारत को पहली सफलता का इंतजार था. कुलदीप यादव ने भारत को पहली सफलता जबकि रविंद्र जडेजा ने दूसरी सफलता दिलाई. इसके बाद बांग्लादेश के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए.

जडेजा ने 10 ओवर में 38 रन दे कर दो विकेट लिए और इसके अलावा मुशफिकुर रहीम का डाइव लगाकर शानदार कैच भी लिया. बांग्लादेश की पारी का शुरुआती चरण हालांकि युवा तंजीद हसन और अनुभवी लिटन दास के नाम रहा.

तंजीद 43 गेंद पर 51 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल हैं. यह वनडे में उनका पहला अर्धशतक है. लिटन दास ने 82 गेंद पर सात चौकों की मदद से 66 रन बनाए जबकि रहीम ने 38 रन का उपयोगी योगदान दिया. पारी के अंतिम चरण में महमूदुल्लाह ने 36 गेंद पर 46 रन की आक्रामक पारी खेली जिसने तीन चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं.

तंजीद और लिटन दास ने 93 रन जोड़े जो विश्व कप में बांग्लादेश की तरफ से पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. पिच से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही थी और ऐसे में नई गेंद से गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण था. जसप्रीत बुमराह (41 रन देकर दो विकेट) हालांकि हवा में कुछ मूवमेंट हासिल कर रहे थे.

सतर्क शुरुआत के बाद लिटन दास ने छठे ओवर में मोहम्मद सिराज (60 रन देकर दो विकेट) पर दो चौके लगाए जबकि अगले ओवर में तंजीद ने बुमराह पर पारी का पहला छक्का जड़ा. बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने इसके बाद तेजी से रन बनाए. उन्होंने पावरप्ले के अंतिम पांच ओवर में 53 रन जोड़े.

यह साझेदारी टूटने के बाद बांग्लादेश ने हालांकि नियमित अंतराल में विकेट गंवाए जिससे उसका 300 रन के करीब पहुंचने का सपना पूरा नहीं हो पाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\