खेल की खबरें | भारत ने एएफसी एशियाई कप के लिये क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम ने मंगलवार को फलस्तीन की उलानबटोर में खेले गये ग्रुप बी के मैच में फिलीपीन्स पर जीत से एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ)एशियाई कप फाइनल्स के लिये क्वालीफाई कर लिया।

कोलकाता, 14 जून भारतीय फुटबॉल टीम ने मंगलवार को फलस्तीन की उलानबटोर में खेले गये ग्रुप बी के मैच में फिलीपीन्स पर जीत से एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ)एशियाई कप फाइनल्स के लिये क्वालीफाई कर लिया।

इस परिणाम का मतलब है कि फलस्तीन ने ग्रुप में शीर्ष पर रहने के कारण 24 टीम के फाइनल्स के लिये सीधे क्वालीफाई कर लिया जबकि चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज होने के बावजूद फिलीपीन्स बाहर हो गया।

छह क्वालीफाईंग ग्रुप में से केवल शीर्ष पर रहने वाली टीम ही सीधे क्वालीफाई करती हैं। इसके अलावा अपने ग्रुप में दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

भारत के ग्रुप डी में छह अंक हैं और वह गोल अंतर में हांगकांग से पीछे दूसरे स्थान पर है। उसने अपने आखिरी ग्रुप मैच से पहले ही क्वालीफाई कर लिया।

यह पहला अवसर है जबकि भारत ने लगातार दूसरी बाद एशियाई कप के लिए क्वालीफाई किया है। वह 2019 में ग्रुप लीग से बाहर हो गया है।

भारत ने कुल मिलाकर पांचवीं बार - 1964, 1984, 2011, 2019 और अब 2023 में इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\