ताजा खबरें | कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को लेकर जताई गई आशंकाओं को भारत ने निर्मूल साबित किया: मोदी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के प्रबंधन को लेकर विपक्षी दलों द्वारा की गई केंद्र सरकार की आलोचनाओं का जवाब देते हुए सोमवार को कहा कि भारत ने इससे जुड़ी तमाम आशंकाओं को निर्मूल साबित किया है।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के प्रबंधन को लेकर विपक्षी दलों द्वारा की गई केंद्र सरकार की आलोचनाओं का जवाब देते हुए सोमवार को कहा कि भारत ने इससे जुड़ी तमाम आशंकाओं को निर्मूल साबित किया है।

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘भारत के लिए दुनिया ने बहुत आशंकाएं जतायी थीं। विश्व बहुत चिंतित था कि अगर कोरोना वायरस की इस महामारी में भारत अपने आप को संभाल नहीं पाया तो न सिर्फ भारत के लिए बल्कि पूरी मानव जाति के लिए बहुत बड़ा संकट आ जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि ऐसी आशंकाएं भी जताई गईं कि करोड़ों लोग इससे प्रभावित होंगे और लाखों लोग मर जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘एक अनजान दुश्मन क्या कर सकता है, इसका किसी को अंदाज नहीं था। यह भी पता नहीं था कि ऐसी स्थिति आने पर किस तरह इससे निपटा जा सकता है। आज समूचा विश्व भारत की सराहना कर रहा है। भारत ने मानव जाति को बचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। कोरोना महामारी की लड़ाई जीतने का यश किसी सरकार को नहीं जाता है, किसी व्यक्ति को नहीं जाता है। लेकिन हिंदुस्तान को तो जाता है।’’

कोरोना काल के दौरान दीये जलाने और ताली-थाली बजाने जैसे कार्यक्रमों की आलोचना के लिए उन्होंने विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लिया।

मोदी ने कहा कि आलोचना होनी चाहिए लेकिन ऐसा काम नहीं किया जाना चाहिए जिससे देश का आत्मविश्वास कमजोर हो।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी भारत विश्व की फार्मेसी के रूप में उभरा और आज देश में तेजी से टीकाकरण अभियान भी जारी है।

प्रधानमंत्री ने कम समय में कोरोना वायरस का टीका इजाद करने के लिए वैज्ञानिकों की सराहना भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\