जरुरी जानकारी | भारत की अगले साल कोविड टीकों की पांच अरब खुराक के उत्पादन की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत की योजना अगले साल कोविड टीकों की पांच अरब खुराक का उत्पादन करने और दुनिया को रहने के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने में योगदान देने की है।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत की योजना अगले साल कोविड टीकों की पांच अरब खुराक का उत्पादन करने और दुनिया को रहने के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने में योगदान देने की है।

दुनिया में टीकों के सबसे बड़े उत्पादक देश भारत ने अन्य देशों को कोविड टीकों की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी है। इस साल अप्रैल में कोरोनो वायरस संक्रमण में अचानक वृद्धि के बाद देश के लोगों के लिए टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने के इरादे से निर्यात को निलंबित कर दिया गया था।

उद्योग मंडल सीआईआई (भारतीय उद्योग परिसंघ) के भागीदारी शिखर सम्मेलन-2021 को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि भारत ने अपने लोगों का टीकाकरण करने के साथ-साथ बाकी दुनिया को टीके उपलब्ध कराने को लेकर जो कदम उठाये हैं, वे एक मिसाल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अतीत में निर्यात करते रहे हैं, हम फिर से निर्यात कर रहे हैं। हमने दुनिया के सभी देशों को पेशकश की है। हम अन्य देशों को सभी के लिए सस्ती दरों पर टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत के अनुसार आपूर्ति करने को इच्छुक हैं।’’

उन्होंने कहा कि अगले साल भारत की योजना टीकों की पांच अरब खुराक का उत्पादन करने की है।

गोयल ने कहा, ‘‘....हम सदी में एक बार होने वाली महामारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में हम दुनिया को रहने के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने में योगदान देने की उम्मीद करते हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि भारत अन्य देशों के साथ चिकित्सा आपूर्ति और उपकरणों के साथ उनकी मदद करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को भी कई देशों से मदद मिली है

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\