जरुरी जानकारी | भारत अब 6जी लाने की तैयारी में, कार्यबल का गठन: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, 15 अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 5जी प्रौद्योगिकी का तेजी से प्रसार होने की मंगलवार को सराहना करते हुए कहा कि भारत अब 6जी प्रौद्योगिकी लाने की तैयारी कर रहा है और इसके लिए एक कार्यबल का गठन किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि इंटरनेट अब हर गांव तक पहुंच रहा है और देश अब क्वांटम कंप्यूटर के लिए तैयार हो रहा है।

उन्होंने लाल किला की प्राचीर से कहा, ‘‘मेरा देश सबसे तेजी से 5जी प्रौद्योगिकी के प्रसार वाला देश है। हम 700 से अधिक जिलों तक पहुंच चुके हैं और अब हम 6जी लाने की तैयारी कर रहे हैं। हमने एक कार्यबल का गठन किया है।’’

उन्होंने कहा कि अब विकसित देश भी डिजिटल इंडिया की सफलता के बारे में जानने को इच्छुक हैं।

मोदी ने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए एक नई योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत हजारों स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ड्रोन दिए जाएंगे और उन्हें इसे चलाना भी सिखाया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं हमारी ग्रामीण महिलाओं में विज्ञान व प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आगे बढ़ने की क्षमता देखता हूं। इसलिए, हम कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी लाने के लिए एक नई योजना के बारे में सोच रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कृषि को बढ़ावा मिले। इसलिए हम महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन उड़ाने, ड्रोन की मरम्मत करने का प्रशिक्षण देंगे। ऐसे हजारों महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन और उसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। हम एसएचजी से जुड़ी 15 हजार महिलाओं को शुरुआत में ड्रोन देंगे।’’

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं में अपार क्षमता है और सरकार उन्हें कई अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न नीतियों पर काम कर रही है।

मोदी ने कहा, ‘‘ आज हमारे युवाओं ने भारत को वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन स्टार्ट-अप प्रणालियों में पहुंचा दिया है। विश्व स्तर पर युवा भारत की इस क्षमता और शक्ति से आश्चर्यचकित हैं। ’’

उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार से निपटने के लिए भी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रही है।

मोदी ने कहा, ‘‘आज इंटरनेट हर गांव तक पहुंच रहा है। भारत क्वांटम कंप्यूटर के लिए तैयार हो रहा है। आज किसान उत्पादक संगठनों का गठन किया जा रहा है। हम सेमीकंडक्टर भी बनाने जा रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले इंटरनेट सेवाएं बहुत महंगी थी लेकिन वर्तमान में इस पर सबसे कम खर्च होता है जिससे हर परिवार की बचत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

GPay पॉकेट मनी क्या है? जानें कैसे काम करता है UPI Circle और कौन कर सकता है इस्तेमाल

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस