देश की खबरें | भारत-नेपाल संबंधों में असीम संभावनाएं हैं: राजनाथ सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नेपाल के विदेशमंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली के साथ शनिवार को हुई बैठक के बाद कहा कि भारत-नेपाल संबंधों में असीम संभावनाएं हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 जनवरी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नेपाल के विदेशमंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली के साथ शनिवार को हुई बैठक के बाद कहा कि भारत-नेपाल संबंधों में असीम संभावनाएं हैं।

उल्लेखनीय है कि ज्ञवाली, नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पौडयाल के साथ बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं।

ज्ञवाली ने शुक्रवार को भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर के साथ हुई बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की थी।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ नेपाल के विदेशमंत्री प्रदीम कुमार ज्ञवाली के साथ आज बैठक शानदार रही। नेपाल के साथ भारत के संबंध दोनों देशों की सरकारों तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह दोनों देशों के लोगों द्वारा संचालित हैं। भारत और नेपाल के संबंध असीमित संभावनाओं वाले हैं।’’

उल्लेखनीय है कि नेपाल द्वारा पिछले साल नया राजनीतिक मानचित्र जारी करने एवं उसमें लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को नेपाल का हिस्सा दिखाए जाने के बाद से दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे।

ज्ञवाली और जयशंकर के बीच बृहस्पतिवार को हुई बातचीत में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई और संपर्क, व्यापार एवं ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने के लिए सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\