देश की खबरें | भारत की जनसांख्यिकीय स्थिति का पूरा फायदा उठाने की जरूरत है : वेंकैया नायडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी ‘जनसांख्यिकीय स्थिति’ है और विभिन्न क्षेत्रों में देश की प्रगति में तेजी लाने के लिए लोगों को इसका पूरा लाभ उठाने की जरूरत है। यह बात रविवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने यहां कही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 17 जनवरी भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी ‘जनसांख्यिकीय स्थिति’ है और विभिन्न क्षेत्रों में देश की प्रगति में तेजी लाने के लिए लोगों को इसका पूरा लाभ उठाने की जरूरत है। यह बात रविवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने यहां कही।

नायडू ने देश के युवाओं से अपील की कि वे प्रगति को तेज करने और देश के विकास की गाथा लिखने में आगे रहें।

उन्होंने यहां राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अबुल कलाम पर एक जीवनी का विमोचन करने के बाद कहा, ‘‘आज हमारी सबसे बड़ी ताकत जनसांख्यिकीय स्थिति है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कृषि से लेकर निर्माण तक विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति को तेज करने के लिए हमें इसका पूरा फायदा उठाने और आगामी वर्षों में सतत् वृद्धि दर सुनिश्चित करने की जरूरत है।’’

‘अबुल कलाम- निनायवुगालुक्कू मारनमिल्लई’ (अमर स्मृतियां) पुस्तक को दिवंगत राष्ट्रपति की रिश्तेदार ए पी जे एम नजीमा मरइकयार और अंतरिक्ष वैज्ञानिक वाई. एस. राजन ने लिखा है।

कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नायडू ने युवकों से अपील की कि वे उनसे प्रेरणा लें और खुद पर विश्वास करें। कलाम ‘आम लोगों के राष्ट्रपति’ के तौर पर मशहूर थे।

उन्होंने कहा कि उन्हें नौकरी खोजने वाला होने के बजाए नौकरी सृजित करने वाला बनना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी