जरुरी जानकारी | भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूती के लिए एक दशक तक तीव्र वृद्धि की जरूरत : एन. के. सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत को वैश्विक स्तर पर महत्वपूण भागीदार निभागने के लिए अगले एक दशक अधिक तेजी से वृद्धि करने की जरूरत है। इस बाता पर बल देते हुए पंद्रहवें वित्त आयोग के चेयरमैन एन. के. सिंह ने रविवार को कहा कि इसके लिए उसे प्रौद्योगिकी के उपयोग और सुधार को भी बढ़ावा देना होगा।

नयी दिल्ली, दो अगस्त भारत को वैश्विक स्तर पर महत्वपूण भागीदार निभागने के लिए अगले एक दशक अधिक तेजी से वृद्धि करने की जरूरत है। इस बाता पर बल देते हुए पंद्रहवें वित्त आयोग के चेयरमैन एन. के. सिंह ने रविवार को कहा कि इसके लिए उसे प्रौद्योगिकी के उपयोग और सुधार को भी बढ़ावा देना होगा।

उन्होंने कहा कि सात से आठ प्रतिशत की संभावित आर्थिक वृद्धि दर पाने के लिए भारत को उत्पादकता में सुधार तथा पूंजी व उत्पादन के अनुपात को आगे कम करना होगा।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

सिंह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के स्थापना दिवस पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और अवसंरचना के रखरखाव में सुधार के साथ-साथ प्रौद्योगिकी का उपयोग निणार्यक अंतर ला सकता है।

सिंह ने कहा, ‘‘ यदि हमें अहम वैश्विक भूमिका अदा करनी है तो हमें अगले एक दशक में पिछले दस सालों की तुलना में अधिक तेजी से वृद्धि करने की जरूरत होगी।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

उन्होंने कहा कि केवल प्रौद्योगिकी समाधान ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ के स्वप्न को मूर्त रूप दे सकता है। सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था में कई खामियां उजागर की हैं।

वित्त वर्ष 2018-19 में देश का सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली पर व्यय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 0.96 प्रतिशत रहा। यह भारत के समकक्ष देशों में सबसे निचले स्तर में से एक है। इसमें से 70 प्रतिशत राज्य सरकारों ने जबकि 30 प्रतिशत व्यय केंद्र सरकार ने किया।

सिंह ने ई-लर्निंग, स्वास्थ्य रिकॉर्डों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में सहे्जना, बीमारी पर नजर रखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली, प्रयोगशाला और फार्मेसी सूचना प्रणाली इत्यादि के उपयोग का भी सुढाव दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\