जरुरी जानकारी | भारत को 2030 तक ईवी लिथियम आयन बैटरी के लिए 10 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत को वर्ष 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए लिथियम आयन बैटरी की घरेलू मांग को पूरा करने के लिए लगभग 10 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत होगी।

नयी दिल्ली, 28 सितंबर भारत को वर्ष 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए लिथियम आयन बैटरी की घरेलू मांग को पूरा करने के लिए लगभग 10 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत होगी।

प्रबंधन परामर्श कंपनी आर्थर डी लिटिल की रिपोर्ट के अनुसार, इस मांग को पूरा करने के लिए सेल विनिर्माण और कच्चे माल के शोधन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

भारत में लिथियम-आयन बैटरी की मांग वर्तमान में तीन गीगावॉट घंटा (जीडब्ल्यूएच) है और इसके 2026 तक 20 और 2030 तक 70 गीगावॉट घंटा तक बढ़ने की संभावना है।

खान मंत्रालय की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि वर्तमान में भारत अपनी लिथियम-आयन बैटरी की आवश्यकता का लगभग 70 प्रतिशत चीन और हांगकांग से आयात करता है।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘वर्ष 2030 तक लिथियम-आयन बैटरी की स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए भारत को कच्चे माल की शोधन क्षमताओं में अतिरिक्त निवेश के साथ सेल विनिर्माण क्षमता में अनुमानित 10 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत होगी।’’

रिपोर्ट के अनुसार, इस निवेश से बैटरी विनिर्माण और संबंधित सहायक व्यवसायों और सेवाओं में दस लाख या उससे अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\