देश की खबरें | भारत के पास बाल तस्करी पर रोकथाम के लिए विशिष्ट कानून होना जरूरी: कैलाश सत्यार्थी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने बृहस्पतिवार को इस बात को लेकर असंतोष जताया कि भारत के पास बाल तस्करी से निपटने के लिए कोई विशिष्ट कानून नहीं है। बाल अधिकार कार्यकर्ता ने कहा कि भारत में ऐसा कानून होना जरूरी है।

कोलकाता, 28 जुलाई नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने बृहस्पतिवार को इस बात को लेकर असंतोष जताया कि भारत के पास बाल तस्करी से निपटने के लिए कोई विशिष्ट कानून नहीं है। बाल अधिकार कार्यकर्ता ने कहा कि भारत में ऐसा कानून होना जरूरी है।

उन्होंने राजनीतिक दलों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि इस खतरे से निपटने के लिए विधेयक का मसौदा तैयार करके इसे तत्काल संसद में पारित किया जाए।

मानव तस्करी (रोकथाम, देखभाल और पुनर्वास) विधेयक, 2021 के मसौदे को एक ‘मजबूत कानून’ बताते हुए सत्यार्थी ने कहा कि संसद के कई सत्रों में सूचीबद्ध होने के बावजूद इसे अभी तक पेश नहीं किया गया है।

सत्यार्थी ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से भारत में मानव तस्करी के खिलाफ कोई विशिष्ट कानून नहीं है। यह विधेयक... सबसे अच्छे कानूनों में से एक है और यह बहुत मजबूत है। मैंने इसे पढ़ा है।’’

वह अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कोलकाता द्वारा आयोजित दक्षिण एशिया सम्मेलन में ‘साइबर सक्षम मानव तस्करी के खिलाफ एकजुट होकर काम करें-उभरती चुनौतियां’’ विषय पर बोल रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड