देश की खबरें | तानाशाही की तरफ अग्रसर हो रहा भारत : अफजाल अंसारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी के गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश लोकतांत्रिक व्यवस्था से हटकर तानाशाही व्यवस्था की तरफ अग्रसर हो रहा है।

बलिया, 12 मार्च बहुजन समाज पार्टी के गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश लोकतांत्रिक व्यवस्था से हटकर तानाशाही व्यवस्था की तरफ अग्रसर हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रतसड़ कस्बे में एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आए बसपा सांसद शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए केंद्र की (नरेंद्र) मोदी सरकार पर जमकर हमला किया ।

उन्होंने दावा किया, ''मोदी सरकार की गलत कारगुजारियों के कारण भारत लोकतांत्रिक व्यवस्था से हटकर तानाशाही व्यवस्था की तरफ अग्रसर हो रहा है।''

उन्होंने कहा कि ''आज विश्व में भारत की चर्चा सकारात्मक बातों की बजाय नकारात्मक बातों को लेकर हो रही है तथा विश्व के फलक पर देश की प्रतिष्ठा खत्म हो रही है।''

अंसारी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण भारत पूरे विश्व में नौकरी गंवाने वाले राष्ट्रों में पहले स्थान पर पहुंच गया है । सांसद ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था भी तेजी से बिगड़ रही है तथा यह 164 वें स्थान पर हो गया है।''

उन्होंने पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए दावा किया कि भाजपा की लाख कोशिशों के बावजूद ममता बनर्जी की जबर्दस्‍त जीत होने जा रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू