देश की खबरें | भारत, मालदीव ने द्वीप राष्ट्र से भारतीय सैन्यकर्मियों की वापसी की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और मालदीव ने द्वीप राष्ट्र से भारतीय सैन्यकर्मियों की वापसी की प्रक्रिया की शुक्रवार को समीक्षा की।

नयी दिल्ली, तीन मई भारत और मालदीव ने द्वीप राष्ट्र से भारतीय सैन्यकर्मियों की वापसी की प्रक्रिया की शुक्रवार को समीक्षा की।

मालदीव ने कहा कि भारत 10 मई तक अपने सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी कर लेगा।

दोनों पक्षों ने दिल्ली में द्विपक्षीय उच्च स्तरीय कोर समूह की चौथी बैठक की।

भारत ने पहले ही अपने उन कुछ सैन्यकर्मियों को वापस बुला लिया है जो हिंद महासागर द्वीपसमूह में तीन विमानन प्लेटफार्मों का संचालन कर रहे थे।

सैन्यकर्मियों का स्थान असैन्य तकनीकी विशेषज्ञों ने ले लिया। भारतीय कर्मी मालदीव में तीन विमानन प्लेटफार्मों का संचालन कर रहे थे और भारत अब उन्हें संचालित करने के लिए असैन्य कर्मियों को तैनात कर रहा है।

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों की वापसी के लिए 10 मई की समय सीमा तय की थी।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित व्यापक मुद्दों पर अपनी चर्चा जारी रखी। इसमें रक्षा सहयोग, विकास सहयोग परियोजनाएं, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने के प्रयास और क्षमता निर्माण पहल शामिल हैं।’’

मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक में दोनों पक्षों ने मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग की भी समीक्षा की।

इसने कहा, ‘‘विकास और रक्षा सहयोग सहित आपसी हित के कई मुद्दों पर चर्चा हुई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू