देश की खबरें | दुनिया भर में आपूर्ति हो रहे ‘भारत-निर्मित’, ‘भारत-अनुसंधानित’ टीके : मंडाविया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा कि ''भारत-निर्मित'' और ''भारत-अनुसंधानित'' टीकों की आपूर्ति दुनिया भर में की जा रही है और ये टीके सभी को कोविड-19 से बचाव में मदद कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा कि ''भारत-निर्मित'' और ''भारत-अनुसंधानित'' टीकों की आपूर्ति दुनिया भर में की जा रही है और ये टीके सभी को कोविड-19 से बचाव में मदद कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दुबई में एक्सपो 2020 में भारत पवेलियन का दौरा कर रहे मंडाविया ने वैश्विक निवेशकों को देश में निवेश करने और 'मेक इन इंडिया' पहल को मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया।

मंडप में केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘भारत में निवेशकों के पास जबरदस्त अवसर हैं, क्योंकि यह एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है और कारोबार की सुगमता एक बड़ा सूत्रधार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गति तेज हुई है।’’

उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग का विस्तार हो रहा है और लोगों की खपत शक्ति भी बढ़ रही है। कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई पर प्रकाश डालते हुए, मंडाविया ने कहा कि देश ‘‘वैक्सीन निर्माण क्षेत्र में एक विश्व नेता है।’’

बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया है, ‘‘हमारी वैक्सीन निर्माण क्षमता प्रति माह 31 करोड़ खुराक है और 86 प्रतिशत प्राप्त आबादी को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है, जबकि 18 वर्ष से ऊपर की 55 प्रतिशत आबादी को दूसरी खुराक मिली है। यह भारत की ताकत का प्रतिनिधित्व करता है।’’

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धांत को आगे बढ़ाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए, मंडाविया ने कहा, ‘‘हम दुनिया भर में 'भारत-निर्मित, भारत-अनुसंधानित' टीके प्रदान कर रहे हैं और हर किसी को कोविड-19 से बचाव में मदद कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\