खेल की खबरें | भारत एएफसी एशियाई कप में उज्बेकिस्तान से 0-3 से हारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम को गुरुवार को यहां एएफसी एशियाई कप के ग्रुप मैच में मजबूत उज्बेकिस्तान से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

दोहा, 18 जनवरी भारतीय फुटबॉल टीम को गुरुवार को यहां एएफसी एशियाई कप के ग्रुप मैच में मजबूत उज्बेकिस्तान से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत की मुश्किलें रक्षात्मक खामियों के कारण और बढ़ गयीं जिससे ग्रुप बी में उसे लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी।

भारत पहले मैच में खिताब के प्रबल दावेदार आस्ट्रेलिया से 0-2 से हार गया था लेकिन इसमें खिलाडियों के प्रदर्शन की सराहना की गयी थी।

अहमद बिन अली स्टेडियम में मध्य एशियाई देश के खिलाफ भारत का प्रदर्शन आस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन से काफी अलग दिखा।

उज्बेकिस्तान ने टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में सीरिया से ड्रा खेला था और 102वीं रैंकिंग की भारतीय टीम के खिलाफ टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने में सफल रहा।

68वीं रैंकिंग पर काबिज उज्बेकिस्तान के लिए अब्बोसबेक फैजुल्लाव (चौथे मिनट), इगोर सर्गेव (18वें) और नसरुल्लाएव (45+3) ने गोल दागे।

भारत अब अपने अंतिम ग्रुप मैच में 23 जनवरी को सीरिया से भिड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\