देश की खबरें | भारत वैश्विक संकट समाधान समूह के ‘‘चैंपियंस ग्रुप’’ में शामिल हुआ : विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किए जाने के बाद भारत वैश्विक संकट समाधान समूह (जीसीआरजी) के ‘‘चैंपियंस ग्रुप’’ में शामिल हो गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात जुलाई संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किए जाने के बाद भारत वैश्विक संकट समाधान समूह (जीसीआरजी) के ‘‘चैंपियंस ग्रुप’’ में शामिल हो गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस ने खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा चुनौतियों जैसे तत्काल और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों के समाधान के लिए पिछले साल मार्च में जीसीआरजी की स्थापना की थी।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "भारत संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिए गए निमंत्रण को स्वीकार करते हुए वैश्विक संकट समाधान समूह के चैंपियंस ग्रुप में शामिल हो गया है।"

चैंपियंस ग्रुप जीसीआरजी की देखरेख करता है और इसमें बांग्लादेश, बारबाडोस, डेनमार्क, जर्मनी, इंडोनेशिया और सेनेगल के राष्ट्राध्यक्ष एवं शासनाध्यक्ष शामिल हैं।

बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा, "समूह में शामिल होने का निर्णय भारत के बढ़ते वैश्विक नेतृत्व और मौजूदा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

इसमें कहा गया है, "भारत की भागीदारी से विश्व, विशेषकर विकासशील देशों को प्रभावित करने वाले विकासात्मक मुद्दों पर परिणामोन्मुखी समाधान खोजने में संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों को और बल मिलेगा।"

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा को जीसीआरजी प्रक्रिया के लिए ‘‘शेरपा’’ नामित किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘‘शेरपा’’ की शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक होगी और चैंपियंस समूह की बैठक 21 जुलाई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट