Bharat Jodo Yatra: आज राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र वायनाड पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का केरल में 18वां दिन बुधवार को शुरू हुआ और आज राहुल गांधी के साथ उनके समर्थक और कार्यकर्ता वायनाड पहुंचने वाले हैं. वायनाड राहुल गांधी का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है.

राहुल गांधी (Photo Credits ANI)

मलप्पुरम (केरल), 28 सितंबर : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का केरल में 18वां दिन बुधवार को शुरू हुआ और आज राहुल गांधी के साथ उनके समर्थक और कार्यकर्ता वायनाड पहुंचने वाले हैं. वायनाड राहुल गांधी का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है. यात्रा यहां पंडीक्कड़ स्कूल पडी से शुरू हुई और यह वंडूर जंक्शन पर पूर्वाह्न साढ़े दस बजे कुछ देर के लिए विराम लेगी. अखिल भारतीय कांग्रेस समिति महासचिव और प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा आज वायनाड निर्वाचन क्षेत्र पहुंचेगी.

उन्होंने ट्वीट किया, “आज सुबह छह बजकर 10 मिनट पर मैंने अपने कंटेनर शिविर स्थल पर झंडा फहराया. आज केरल में भारत जोड़ो यात्रा का 18वां दिन है और पदयात्री सुबह 11 किलोमीटर पैदल चलकर वायनाड संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे.” पदयात्रा वंडूर में नाडुवाथ से शाम बजे फिर शुरू होगी और मलप्पुरम में नीलांबुर बस स्टेशन पर दिनभर के लिए रुकेगी. कांग्रेस की 150 दिन की इस यात्रा के दौरान 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जानी है. यह भी पढ़ें : Jharkhand: अदालत ने महिला को दोगुनी उम्र के पुरुष से जबरन शादी किए जाने से बचाने का आदेश दिया

यात्रा की शुरुआत सात सितंबर को तमिलनाडु से हुई थी और इसका समापन जम्मू कश्मीर में होगा. यात्रा ने 10 सितंबर को केरल में प्रवेश किया था और यह राज्य में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इस दौरान केरल के सात जिलों से होते हुए एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Kerala Mob Lynching: केरल के पलक्कड़ में घर के बाहर सो रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या; शरीर पर मिले 50 घाव, 7 आरोपी गिरफ्तार

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'