जरुरी जानकारी | भारत, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा है: मुख्य वार्ताकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत, अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौते पर बातचीत और उसे अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा है।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत, अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौते पर बातचीत और उसे अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा है।

अग्रवाल प्रस्तावित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के मुख्य वार्ताकार भी हैं।

इस समझौते के पहले चरण को इस साल की शरद ऋतु (सितंबर-अक्टूबर) तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे पहले, दोनों देश एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

अग्रवाल ने कहा कि भारत ने अब तक 26 देशों के साथ 14 से अधिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) लागू किए हैं।

उन्होंने यहां ‘एक्सपोर्ट लॉजिस्टिक’ पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘ अब हम प्रमुख बाजारों के साथ जुड़ रहे हैं...हमने हाल ही में ब्रिटेन के साथ एक समझौता किया है। हम यूरोपीय संघ के साथ बातचीत के अग्रिम चरण में हैं। हम अमेरिका के साथ भी समझौते पर बातचीत कर उसे अंतिम रूप देने का प्रयास कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत, चिली और पेरू सहित लैटिन अमेरिकी देशों के साथ भी व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘ हमने ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात के साथ व्यापार समझौता किया है। हम न्यूजीलैंड के साथ बातचीत कर रहे हैं... हम प्रमुख व्यापारिक साझेदारों तथा प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापक स्तर पर जुड़े रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\