देश की खबरें | सिद्धू के सलाहकारों की टिप्पणी पर केजरीवाल ने कहा, कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के दो सलाहकारों की हालिया विवादास्पद टिप्पणियों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है।

चंडीगढ़, 26 अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के दो सलाहकारों की हालिया विवादास्पद टिप्पणियों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है।

केजरीवाल ने गुरदासपुर में संवाददातओं से कहा कि उन्होंने पिछले एक-दो दिनों में कश्मीर और देश को लेकर कुछ बयान सुने हैं।

सीधे तौर पर सिद्धू के सलाहकारों का जिक्र किए बिना उन्होंने कहा, '' मेरा मानना ​​है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। कोई हमें अलग नहीं कर सकता। इस तरह के बयान सही नहीं हैं।''

केजरीवाल ने कहा, ''पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। कोई भी बयान जिम्मेदारी से दिया जाना चाहिए। हम ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं करना चाहते।''

सिद्धू के दो सलाहकारों - मालविंदर सिंह माली और प्यारे लाल गर्ग- की कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विवादास्पद टिप्पणी की कांग्रेस के भीतर और विपक्ष की ओर से तीखी आलोचना की गई है।

पंजाब के पूर्व मंत्री सेवा सिंह को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल करने के लिए केजरीवाल बृहस्पतिवार को गुरदासपुर पहुंचे थे। इस दौरान, आप के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह, सह प्रभारी राघव चड्ढा और पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान मौजूद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े