देश की खबरें | दुनिया के हर क्षेत्र में पहचान बना रहा भारत : केंद्रीय मंत्री शेखावत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री शेखावत ने यहां एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत खेल, कला, संस्कृति, ज्ञान, विज्ञान और जीवन के हर क्षेत्र में विश्व भर में अपनी पहचान बना रहा है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने यहां एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत खेल, कला, संस्कृति, ज्ञान, विज्ञान और जीवन के हर क्षेत्र में विश्व भर में अपनी पहचान बना रहा है।

उन्होंने कहा, ''भारत की मान्यता पूरे विश्व में होने लगी है। हम सौभाग्यशाली हैं कि इस समय भारत में रहने और काम करने का अवसर मिला है।''

दीक्षांत समारोह पर अपने संबोधन में शेखावत ने कहा, ''बहुत मनन और अध्ययन के बाद हमारे ऋषियों और मुनियों ने इस दिन को दीक्षा के अंत के रूप में स्वीकार किया। वे जानते थे कि व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का कभी अंत या समापन नहीं हो सकता।''

उन्होंने कहा कि लोगों में जीवन भर विद्यार्थी भाव बना रहना चाहिए।

शेखावत ने कहा कि जब व्यक्ति सीखना बंद कर देता है तो उसके विकास की प्रक्रिया समाप्त हो जाती है।

शेखावत ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से कहा कि यह सौभाग्यपूर्ण अवसर हमें ऐसे समय में मिला है, जब हम देश में 'बदलावों' का हिस्सा बन रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी