देश की खबरें | फार्मा-चिकित्सा उपकरण क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय नीति लाने के अंतिम चरण में है भारत: मांडविया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि भारत फार्मा-चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने तथा नवोन्मेष के लिए एक राष्ट्रीय नीति लाने के अंतिम चरण में है।

गांधीनगर, 20 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि भारत फार्मा-चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने तथा नवोन्मेष के लिए एक राष्ट्रीय नीति लाने के अंतिम चरण में है।

मांडविया ने यहां 17 से 19 अगस्त तक आयोजित जी-20 के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक से इतर रविवार को फार्मास्युटिकल क्षेत्र के भारतीय उद्यमियों, जी-20 देशों के मंत्रियों एवं प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्ता, पहुंच और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भारत की प्रतिबद्धता कोविड-19 महामारी के दौरान विशेष रूप से प्रदर्शित हुई।

मांडविया ने स्वास्थ्य देखभाल के भविष्य को लेकर भारत के दृष्टिकोण के बारे में भी बात की, जो मात्रा-आधारित दृष्टिकोण से मूल्य-आधारित नेतृत्व मॉडल में बदलाव पर केंद्रित है।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘स्वास्थ्य सेवा उन्नति में अनुसंधान और विकास के सर्वोपरि महत्व को स्वीकार करते हुए मंडाविया ने एक अभिनव वातावरण को बढ़ावा देने में भारत की प्रगति की घोषणा की।’’

उनके हवाले से कहा गया, ‘‘भारत फार्मा-चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने तथा नवोन्मेष के लिए राष्ट्रीय नीति लाने के अंतिम चरण में है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट