देश की खबरें | मालदीव के आर्थिक संकट को लेकर माले से करीबी संपर्क में है भारत : विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मालदीव के सामने बढ़ते आर्थिक संकट के बीच भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह स्थिति के बारे में द्वीपीय देश के साथ निकट संपर्क में है।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी मालदीव के सामने बढ़ते आर्थिक संकट के बीच भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह स्थिति के बारे में द्वीपीय देश के साथ निकट संपर्क में है।

मालदीव की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है, जिसका मुख्य कारण कर्ज का संकट है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सवाल पर कहा, ‘‘मालदीव के अधिकारियों के सामने मौजूद स्थिति को लेकर हम उनके साथ लगातार संपर्क में हैं।’’

जायसवाल ने मालदीव सरकार द्वारा हाल में किए गए कुछ समझौतों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे राजस्व हानि होने की आशंका है और यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी नीतियां बनाते समय निश्चित रूप से इस बात को ध्यान में रखना होगा।’’

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच आगामी वार्ता के संबंध में एक सवाल पर जायसवाल ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि पारस्परिक रूप से सहमत सभी समझौतों का सम्मान किया जाएगा।

बीएसएफ और बीजीबी के बीच महानिदेशक स्तर की वार्ता 17 फरवरी से 20 फरवरी तक नयी दिल्ली में होनी है।

जायसवाल ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि परस्पर सहमति वाले सभी समझौता ज्ञापनों और समझौतों का सम्मान किया जाएगा। ये सीमा सुरक्षा बलों के बीच ठोस जुड़ाव का आधार बनते हैं और सीमा पर पारस्परिक रूप से लाभकारी सुरक्षा और व्यापार बुनियादी ढांचे के निर्माण की सुविधा प्रदान करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू