देश की खबरें | पारंपरिक खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा भारत: अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि भारत के पारंपरिक खेलों को अगर वैश्विक पटल पर ले जाना है, तो सभी को मिलकर साझा प्रयास करना होगा।

महाकुंभ नगर, आठ फरवरी पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि भारत के पारंपरिक खेलों को अगर वैश्विक पटल पर ले जाना है, तो सभी को मिलकर साझा प्रयास करना होगा।

ठाकुर ने प्रयागराज में ‘खेल महाकुंभ’ में कहा, “भारत अपने परंपरागत खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।”

महाकुंभ में जारी सात दिवसीय ‘खेल महाकुंभ’ के तीसरे दिन भारत के परंपरागत खेलों की स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया और पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुये।

मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के पारंपरिक खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है और इस दिशा में क्रीड़ा भारती और टीवाईसी की पहल शानदार है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कबड्डी, कलारीपयट्टू, मल्लखंब, खो-खो जैसे परंपरागत खेलों को प्राथमिकता से बढ़ावा दे रही है और इससे दुनिया हमारे खेलों की ताकत को पहचानेगी।

ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशज खेलों को बढ़ावा देने की जो शुरुआत हुई है वह आज तेज गति से जारी है।

महाकुंभ के सेक्टर 10 में जारी खेल महाकुंभ के पहले सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर बाइचुंग भूटिया ने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने की सराहना की।

उन्होंने कहा, “फुटबाल को लेकर योगी जी के प्रयास बहुत शानदार है और अगर उत्तर प्रदेश आगे बढ़ेगा तो इंडिया आगे बढ़ेगा।”

खेल महाकुंभ का आयोजन छह से 13 फरवरी तक प्रयागराज के मेला क्षेत्र के सेक्टर 10 में आयोजित किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड