देश की खबरें | भारत, ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है: सोनोवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पत्तन,पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ईरान के उप राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबेर से सोमवार को तेहरान में मुलाकात की और कहा कि भारत ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नयी दिल्ली,22अगस्त पत्तन,पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ईरान के उप राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबेर से सोमवार को तेहरान में मुलाकात की और कहा कि भारत ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि दोनों देशों के बीच ‘स्टैंडर्डस ऑफ ट्रेनिंग,सार्टिफिकेशन एंड वाच कीपिंग फॉर सीफेयरर्स’पर अंतरराष्ट्रीय केन्वेंशन के प्रावधानों के अनुरूप सुमद्री यात्रा के संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

बयान में कहा गया कि चाबहार बंदरगाह के रास्ते व्यापार और पारगमन को बढ़ावा देने के वास्ते ‘इंडिया पोर्ट एंड ग्लोबल कंपनी’(आईपीजीएल) तेहरान और चाबहार में दफ्तर खोलेगी।

चाबहार बंदरगाह भारत की विदेश में बंदरगाह संबंधी पहली परियोजना है।

बयान के अनुसार ईरान के उपराष्ट्रपति ने कहा कि चाबहार बंदरगाह बनने से व्यापार और जहाज में समान लदाई (शिपमेंट)में बढ़ोतरी होगी,वहीं सोनोवाल ने चाबहार बंदरगाह को क्षेत्रीय विकास का माध्यम बनाने के लिए दोनों पक्षों के साथ मिल कर काम करने के महत्व को रेखांकित किया।

बयान में सोनोवाल के हवाले से कहा गया,‘‘ ईरान के उप राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबेर से मिल कर बेहद प्रसन्नता हुई। हमने भारत और ईरान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। हम ईरान के साथ अपने बहुआयामी संबंधों को प्रगाढ़ करना जारी रखेंगे।’’

जबसे आईपीजीपीएल ने चाबहार में शाहिद बेहेश्ती पोर्ट का संचालन अपने हाथो में लिया है, इसने 48 लाख टन से अधिक कार्गो को संभाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी