खेल की खबरें | एशियाई चैंपियनशिप में भारत को ट्रैक एथलीटों से पदक की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिग्गज एथलीट नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी में 59 सदस्यीय भारतीय दल मंगलवार से यहां शुरू हो रही 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने ट्रैक खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के दम पर दोहरे अंकों में पदक जीतने की कोशिश करेगा।

गुमी (दक्षिण कोरिया), 26 मई दिग्गज एथलीट नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी में 59 सदस्यीय भारतीय दल मंगलवार से यहां शुरू हो रही 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने ट्रैक खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के दम पर दोहरे अंकों में पदक जीतने की कोशिश करेगा।

चोपड़ा ने एक बार फिर इस द्विवार्षिक प्रतियोगिता को छोड़कर डायमंड लीग सीरीज पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। चोपड़ा की गैरमौजूदगी से पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में शीर्ष खिलाड़ी हैं।

 इस स्पर्धा में भारतीय चुनौती की कमान अपेक्षाकृत कम अनुभव वाले सचिन यादव और यशवीर सिंह संभालेंगे।

पुरुषों की 20 किलोमीटर पैदल चाल चैम्पियनशिप में मंगलवार को पदक की पहली स्पर्धा होगी। इस स्पर्धा में 25 साल के  सेरविन सेबेस्टियन और 21 साल के अमित भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

इन दोनों ने पिछले कुछ महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। सेबेस्टियन ने उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों में एक घंटे 21.23 मिनट के समय के साथ स्वर्ण जीता था जबकि अमित ने अप्रैल में इंडियन ओपन रेस वाकिंग में एक घंटे 21.47 मिनट के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था।

 शाम के सत्र में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं होगी। महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में भारत के पास दूसरा पदक जीतने का मौका होगा। इसमें एशियाई खेलों की चैंपियन अन्नू रानी एक मजबूत उम्मीद होंगी। इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने मुंबई में मार्च में 58.82 मीटर का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। यह हालांकि उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी कम है। 

उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड 63.82 मीटर 2022 में स्थापित किया गया था और वह 2023 में बैंकॉक में महाद्वीपीय मीट के पिछले सत्र में चौथे स्थान पर रही थीं।

भारत के 400 मीटर के धावकों को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए प्रारंभिक दौर में कड़ी मेहनत करनी होगी।

रूपल चौधरी, विथ्या रामराज (दोनों महिलाएं), जय कुमार और विशाल टीके (दोनों पुरुष) अपने-अपने 400 मीटर हीट में भाग लेंगे।

भारतीय टीम से चार गुणा 400 रिले में भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है, लेकिन एक महिला सदस्य को संदिग्ध डोप उल्लंघन के कारण बाहर किए जाने के बाद टीम पहले ही विवादों में आ चुकी है।

पहले दिन के अंत में एशियाई खेलों के पदक विजेता भारत के लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह पर पदक तालिका में सुधार करने की जिम्मेदारी होगी। 26 वर्षीय गुलवीर पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में भाग लेंगे।

सर्वेश अनिल कुशारे (पुरुषों की ऊंची कूद के क्वालीफाइंग स्पर्धा) और यूनुस शाह (पुरुषों की 1500 मीटर हीट) भी  पहले दिन चुनौती पेश करते दिखेंगे।

 प्रवीण चित्रावेल और अब्दुल्ला अबूबकर के पास पुरुषों की त्रिकूद स्पर्धा में पदक जीतने का अच्छा मौका है। अबूबकर मौजूदा चैंपियन हैं। चित्रावेल ने अप्रैल में एक घरेलू प्रतियोगिता में का अपना सर्वश्रेष्ठ 17.37 मीटर का रिकॉर्ड बनाया। इससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।

इसके साथ ही अनुभवी अविनाश साबले (पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज) के साथ ज्योति याराजी (100 मीटर बाधा दौड़) और पारुल चौधरी (महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज) जैसे उभरते सितारों पर भी सबकी निगाहें रहेंगी।

इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में 43 देशों के 2000 एथलीट भाग लेंगे। इसमें चीन और जापान के नाम सबसे ज्यादा पदक है भारत सर्वकालिक सूची में तीसरे स्थान पर है।

बैंकॉक में आयोजित पिछले सत्र में भारत ने संयुक्त रूप से अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण, 12 रजत और नौ कांस्य सहित 27 पदक जीते थे।

 भारतीय दल कम से कम इस प्रदर्शन की बराबरी करने या उससे बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहा होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू