खेल की खबरें | भारत के पास टी20 की बेहद मजबूत टीम: जाइल्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर एश्ले जाइल्स का मानना है कि भारत के पास टी20 की बेहद मजबूत टीम है जो ऊपर से नीचे तक मजबूत नजर आती है जबकि उसके वैकल्पिक खिलाड़ी भी उतने ही सक्षम हैं।

लंदन, 10 जुलाई इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर एश्ले जाइल्स का मानना है कि भारत के पास टी20 की बेहद मजबूत टीम है जो ऊपर से नीचे तक मजबूत नजर आती है जबकि उसके वैकल्पिक खिलाड़ी भी उतने ही सक्षम हैं।

भारत ने शनिवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में मेजबान इंग्लैंड को 49 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बनाई।

जाइल्स ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘भारत के पास बेहद मजबूत टी20 टीम उपलब्ध है।’’

भारत ने पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय भी 50 रन से जीता था जबकि उस मैच में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत टीम का हिस्सा नहीं थे।

जाइल्स ने कहा, ‘‘भारतीय टीम ऊपर से नीचे तक काफी मजबूत नजर आती है। अगर आप पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय से दूसरे मैच में हुए बदलाव को देखो। आप उस टीम को भी खिला सकते थे और नतीजा समान होता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनका गेंदबाजी आक्रमण देखिए, यह काफी मजबूत है।’’

दोनों टी20 मुकाबलों में भारत ने विकेट गंवाने के बावजूद शुरुआत से लेकर अंत तक आक्रमक रवैया अपनाया और अंतत: यह टीम की जीत का अहम कारण बना।

जाइल्स ने कहा, ‘‘आपको गेंदबाजों पर दबाव बनाना होता है। कभी कभी गेंदबाजों का दिन होता है लेकिन आप चाहे कितने भी विकेट गंवाए आपको आगे बढ़ना होता है और अधिक से अधिक रन बनाने का प्रयास करना होता है। यह भारतीय टीम ऐसा करने में अच्छी तरह सक्षम है।’’

टी20 विश्व कप इस साल अक्टूबर और नवंबर में आस्ट्रेलिया में खेला जाना है।

पिछले साल भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\