देश की खबरें | भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 83,883 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 83,883 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 38 लाख को पार कर गई। वहीं, अभी तक 29,70,492 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 77 प्रतिशत के पार पहुंच गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन सितम्बर भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 83,883 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 38 लाख को पार कर गई। वहीं, अभी तक 29,70,492 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 77 प्रतिशत के पार पहुंच गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 38,53,406 हो गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे मे 1,043 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 67,376 हो गई।

यह भी पढ़े | PUBG Ban in India: भारत सरकार के पबजी बैन का मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया स्वागत, कहा-बच्चों के मानसिक स्वास्थ पर पड़ रहा था बुरा प्रभाव.

उसने बताया कि कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 77.09 प्रतिशत हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.75 प्रतिशत हो गई।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 8,15,538 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 21.16 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: ज़ैद विलात्रा को 9 सितंबर तक के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में भेजा गया: 3 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार चले गए थे, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख का आंकड़ा पार किया था।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार के अनुसार देश में दो सितम्बर तक कुल 4,55,09,380 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,72,179 नमूनों की जांच बुधवार को ही की गई।

आंकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिल 1,043 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 292 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 113, पंजाब के 106, तमिलनाडु के 98, उत्तर प्रदेश के 74, आंध्र प्रदेश के 72, पश्चिम बंगाल के 56, मध्य प्रदेश के 27, बिहार के 25, दिल्ली के 19, हरियाणा तथा जम्मू-कश्मीर के 15-15, पुडुचेरी के 13, छत्तीसगढ़, गुजरात तथा राजस्थान के 12-12, ओडिशा तथा उत्तराखंड के 11-11, गोवा, झारखंड तथा तेलंगाना के 10-10, असम तथा त्रिपुरा के आठ-आठ, केरल के सात, हिमाचल प्रदेश के तीन, चंडीगढ़ के दो और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तथा मेघालय के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 67,376 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 25,195 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 7,516 , कर्नाटक में 5,950 , दिल्ली में 4,481, आंध्र प्रदेश में 4,125 , उत्तर प्रदेश में 3,616, पश्चिम बंगाल में 3,339, गुजरात में 3,046 , पंजाब में 1,618 और मध्य प्रदेश में 1,453 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में 1,081, तेलंगाना में 856 , जम्मू-कश्मीर में 732, हरियाणा में, 721, बिहार में 646, ओडिशा में 514, झारखंड में 438 , असम में 323, केरल में 305 , छतीसगढ़ में 299 , उत्तराखंड में 291, पुडुचेरी में 253, गोवा में 204 और त्रिपुरा में 126 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई।

वहीं चंडीगढ़ में 59, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 47, हिमाचल प्रदेश में 43, लद्दाख में 35, मणिपुर में 29, मेघालय में 13, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में सात, सिक्किम में चार, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज