देश की खबरें | भारत ने संयुक्त राष्ट्र की सफलता के लिए काफी काम किया है : जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक सदस्य होने के नाते भारत ने वैश्विक निकाय की कामयाबी के लिए बहुत काम किया है और इसके लक्ष्यों और सदस्य राष्ट्रों की आकांक्षाओं के मुताबिक मजबूती से आगे भी काम करता रहेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक सदस्य होने के नाते भारत ने वैश्विक निकाय की कामयाबी के लिए बहुत काम किया है और इसके लक्ष्यों और सदस्य राष्ट्रों की आकांक्षाओं के मुताबिक मजबूती से आगे भी काम करता रहेगा।

जयशंकर संयुक्त राष्ट्र के 75 साल पूरे होने पर एक स्मृति डाक टिकट जारी करने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डाक विभाग ने यह टिकट जारी किया है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: किन्नौर जिले के पुरबानी गांव में आग लगने से दस घर जले, सीएम जयराम ठाकुर ने प्रभावित परिवारों की सहायता करने का दिया निर्देश: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक सदस्य के रूप में भारत ने शांति के अगुआ के रूप में संयुक्त राष्ट्र सहिता के सिद्धांतों को तैयार करने के समय से ही काम किया है।’’ दुनियाभर में संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षा मिशन के लिए सैनिकों को भेजने के मामले में भी भारत की बड़ी भूमिका है।

जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र के 75 साल पूरा होने को संगठन के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि दुनिया के देशों को एक जगह लाने और मानवता के बेहतर भविष्य के सपनों को पूरा करने के लिए एक मंच के तौर पर इसने काम किया है।

यह भी पढ़े | मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया.

उन्होंने कहा, ‘‘75 वीं वर्षगांठ विश्व के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण संगठन के लिए एक मील का पत्थर है।’’

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर अपने आठवें कार्यकाल के लिए उत्सुक है।

उन्होंने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र के 75 साल के इस लंबे सफर के इस कालक्रम में यह महत्वपूर्ण है कि हम संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्य और उद्देश्यों, इसके सदस्य राष्ट्रों तथा सबसे महत्वपूर्ण इसके लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के वास्ते हाथ मिलाने की अपनी प्रतिबद्धता फिर से जाहिर करते हैं। ’’

डाक विभाग ने 1954, 1985 और 1995 में संयुक्त राष्ट्र की क्रमश: नौवीं, 40 वीं और 50 वीं वर्षगांठ पर भी स्मृति डाक टिकट जारी किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज