देश की खबरें | एएफसी महिला एशियाई कप क्वालीफायर में भारत को ग्रुप बी में जगह मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम को एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 क्वालीफायर के लिए बृहस्पतिवार को ग्रुप बी में थाईलैंड, मंगोलिया, तिमोर लेस्ते और इराक के साथ जगह मिली।

नयी दिल्ली, 27 मार्च भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम को एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 क्वालीफायर के लिए बृहस्पतिवार को ग्रुप बी में थाईलैंड, मंगोलिया, तिमोर लेस्ते और इराक के साथ जगह मिली।

टूर्नामेंट का ड्रॉ कुआलालंपुर में एएफसी हाउस में आयोजित किया गया।

थाईलैंड 23 जून से पांच जुलाई के बीच केंद्रीकृत एकल राउंड रोबिन प्रारूप में क्वालीफायर के ग्रुप बी की मेजबानी करेगा।

ग्रुप विजेता फाइनल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगे जिसका आयोजन एक से 26 मार्च 2026 तक ऑस्ट्रेलिया के तीन शहरों में किया जाएगा।

ड्रॉ के लिए छह मार्च की फीफा महिला विश्व रैंकिंग के आधार पर टीमों को वरीयता दी गई।

महाद्वीप की शीर्ष प्रतियोगिता के 21वें सत्र के लिए आठ स्थान दांव पर लगे हैं जिसके लिए 34 टीम चुनौती पेश करेंगी। मेजबान ऑस्ट्रेलिया और एएफसी महिला एशियाई कप भारत 2022 की शीर्ष तीन टीम - गत चैंपियन चीन, उप विजेता दक्षिण कोरिया और तीसरे स्थान पर रहने वाले जापान को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिला है।

एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 से शीर्ष छह टीम फीफा महिला विश्व कप ब्राजील 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी