जरुरी जानकारी | भारत को 35 साल के अंतराल के बाद मिली अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के संचालक मंडल की अध्यक्षता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत को 35 साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के संचालक मंडल की अध्यक्षता मिली है। श्रम सचिव अपूर्व चंद्र को इस पद के लिए चुना गया है।
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर भारत को 35 साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के संचालक मंडल की अध्यक्षता मिली है। श्रम सचिव अपूर्व चंद्र को इस पद के लिए चुना गया है।
श्रम मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘ 35 साल बाद भारत को आईएलओ के संचालक मंडल की अध्यक्षता मिली है। श्रम सचिव अपूर्व चंद्र को आईएलओ के संचालक मंडल का चेयरमैन चुना गया है। वह इस पद पर अक्टूबर 2020 से जून 2021 तक रहेंगे।’’
यह भी पढ़े | उप्र : राजद्रोह मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली गई.
बयान के मुताबिक आईएलओ के संचालक मंडल की अध्यक्षता मिलना एक अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है। यह भारत और आईएलओ के 100 वर्ष से अधिक फलदायी रिश्तों की कड़ी में एक और मील का पत्थर है।
संचालक मंडल आईएलओ का शीर्ष कार्यकारी निकाय है। यह निकाय नीतियों, कार्यक्रमों, एजेंडा, बजट और महानिदेशकों का चुनाव करती है।
वर्तमान में आईएलओ के 187 सदस्य हैं। चंद्र नवंबर 2020 में संचालक मंडल की होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)