देश की खबरें | भारत को पैरा विश्व रैंकिंग तीरंदाजी में दो स्वर्ण सहित पांच पदक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पैरा तीरंदाज राकेश कुमार ने दुबई में फाजा विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में कंपाउंड व्यक्तिगत जबकि हरविंदर सिंह और पूजा की जोड़ी ने रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
नयी दिल्ली, 28 फरवरी भारतीय पैरा तीरंदाज राकेश कुमार ने दुबई में फाजा विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में कंपाउंड व्यक्तिगत जबकि हरविंदर सिंह और पूजा की जोड़ी ने रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
राकेश ने फाइनल में हमवतन श्याम सुंदर को 143-135 से हराया जबकि सेमीफाइनल में उन्होंने तुर्की के अज्ञान को 143-138 से शिकस्त दी।
हरविंदर और पूजा ने फाइनल में तुर्की की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को हराया।
श्याम सुंदर और ज्योति बालियान ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। इन दोनों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी रजत पदक जीते।
इस प्रतियोगिता के साथ एक साल बाद पैरा तीरंदाजी की वापसी हो रही है। प्रतियोगिता में 11 देशों के 70 तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं।
भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा और वरिष्ठ अधिकारी वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को यहां एक कार्यक्रम में तीरंदाजों को सम्मानित किया।
मुंडा ने उम्मीद जतायी कि भारतीय तीरंदाज इस साल तोक्यो में होने वाले पैरालंपिक में भी पदक जीतने में सफल रहेंगे। इस अवसर पर दिग्गज निशानेबाज लिंबा राम ने तीरंदाजों को आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)