देश की खबरें | भारत ने आतंकवाद को पनाह देने वाले देश को कड़ा संदेश दिया: गोवा के मुख्यमंत्री सावंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है कि वह (भारत) अपनी जमीन पर किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

पणजी, सात मई गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है कि वह (भारत) अपनी जमीन पर किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

सावंत ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले का बदला लेने के वास्ते सफल अभियान के लिए केंद्र सरकार और सशस्त्र बलों को बधाई दी।

भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद कठोर जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं।

सावंत ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारत सरकार और सशस्त्र बलों को बधाई। मैं इस सफल ऑपरेशन के लिए तीनों सशस्त्र बलों को सलाम करता हूं। भारत ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हुई हत्या का बदला पाकिस्तान से ले लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में आतंकवादियों के नौ प्रशिक्षण ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया है, जिससे आतंकवाद को पनाह देने वाले देश को कड़ा संदेश मिल गया है।’’

सावंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व ने एक बार फिर पाकिस्तान को संदेश दे दिया है कि भारत अपनी धरती पर किसी भी तरह की आतंकवादी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत एक मजबूत देश के रूप में उभर रहा है और दुनिया भर के देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़े हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\