विदेश की खबरें | भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग द्विपक्षीय संबंधों का मजबूत स्तंभ: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को संबंधों का एक मजबूत स्तंभ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को संकेत दिया कि दोनों देश तीसरी दुनिया के मित्रवत देशों के लिए भी प्रमुख सैन्य साजोसामान का संयुक्त रूप से निर्माण करेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेरिस, 14 जुलाई भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को संबंधों का एक मजबूत स्तंभ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को संकेत दिया कि दोनों देश तीसरी दुनिया के मित्रवत देशों के लिए भी प्रमुख सैन्य साजोसामान का संयुक्त रूप से निर्माण करेंगे।

मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ व्यापक वार्ता से पहले एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वार्ता में दोनों देशों द्वारा नयी प्रौद्योगिकियों के सह-उत्पादन और सह-विकास पर चर्चा की जाएगी।

मोदी ने भारत में हेलीकॉप्टर इंजन विकसित करने, कल पुर्जों के उत्पादन और एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल) सुविधाओं की स्थापना के लिए फ्रांसीसी कंपनियों की योजनाओं का भी उल्लेख किया।

रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को फ्रांस से राफेल जेट के 26 नौसैनिक स्वरूप खरीदने और तीन फ्रांसीसी-डिज़ाइन वाली स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी।

प्रधानमंत्री ने कहा, "रक्षा सहयोग हमारे घनिष्ठ संबंधों का एक मजबूत स्तंभ रहा है। यह दोनों देशों के बीच गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है। फ्रांस 'मेक इन इंडिया' और आत्मनिर्भर भारत पहल में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।"

उन्होंने कहा, "आज हम नयी प्रौद्योगिकियों से संबंधित सह-उत्पादन के बारे में चर्चा करेंगे।"

मोदी ने कहा कि दोनों पक्ष तीसरी दुनिया के मित्रवत देशों के लिए भी सैन्य उपकरण तैयार कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\