खेल की खबरें | इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में भारत पर धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें क्रिकेट टेस्ट में धीमी ओवरगति के लिये भारतीय टीम के आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दो अंक काट लिये गए जिससे वह अंकतालिका में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से नीचे आ गई ।

दुबई, पांच जुलाई इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें क्रिकेट टेस्ट में धीमी ओवरगति के लिये भारतीय टीम के आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दो अंक काट लिये गए जिससे वह अंकतालिका में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से नीचे आ गई ।

भारत तालिका में अब चौथे स्थान पर है । आस्ट्रेलिया (84 अंक और 77.78 प्रतिशत अंक), दक्षिण अफ्रीका (60 अंक और 71 . 43 प्रतिशत अंक) और पाकिस्तान (44 अंक और 52 . 38 प्रतिशत अंक) उससे आगे है ।

तालिका प्रतिशत अंक के आधार पर तैयार की जाती है लिहाजा वास्तविक अंकों में दूसरे स्थान पर होने के बावजूद भारत चौथे स्थान पर खिसक गया । दो अंक कटने के बाद भारत के 75 अंक हैं लेकिन प्रतिशत अंक 52.08 ही हैं । प्रतिशत अंक की गणना कुल अंकों से वास्तविक अंकों का भाग देने और फिर सौ से गुणा करके की जाती है ।

इंग्लैंड ने यह मैच सात विकेट से जीतकर श्रृंखला 2 . 2 से बराबर की ।

आईसीसी मैच रैफरी डेविड बून ने यह जुर्माना लगाया जब भारतीय टीम निर्धारित समय में दो ओवर पीछे रह गई थी । भारत पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया ।

आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.22 के अनुसार हर एक ओवर कम रहने पर खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है । इसके साथ ही आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खेलने की शर्तो की धारा 16 . 11 . 2 के अनुसार ऐसे हर ओवर पर एक अंक काटा जाता है लिहाजा भारत के दो अंक काटे गए ।’’

भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने सजा स्वीकार कर ली लिहाजा औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू