जरुरी जानकारी | भारत एफआईएच को आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी, 5,000 करोड़ रुपये जुटाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एफआईएच मोबाइल्स और फॉक्सकॉन प्रौद्योगिकी समूह की अनुषंगी कंपनी भारत एफआईएच को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गई है।

नयी दिल्ली, 13 जून एफआईएच मोबाइल्स और फॉक्सकॉन प्रौद्योगिकी समूह की अनुषंगी कंपनी भारत एफआईएच को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी मिल गई है।

दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ के तहत 2,502 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके प्रवर्तक समूह और फॉक्सकॉन की इकाई वंडरफुल स्टार्स 2,502 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएगी।

भारत एफआईएच शाओमी और नोकिया के लिए उपकरण बनाती है।

सेबी की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार, भारत एफआईएच की तरफ से किए गए आवेदन को 10 जून को 'निष्कर्ष' जारी कर दिया गया है। किसी कंपनी द्वारा आईपीओ लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष जरूरी होता है। कंपनी ने दिसंबर, 2021 में आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज सेबी के पास जमा कराए थे।

दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ से जुटाए गए धन का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय की जरूरतों के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा।

फिलहाल कंपनी में वंडरफुल स्टार्स की 99.97 प्रतिशत दी हिस्सेदारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\