जरुरी जानकारी | भारत ने चालू विपणन वर्ष में 18 मई तक 75 लाख टन चीनी का निर्यात किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने चालू विपणन वर्ष में 18 मई तक 75 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। खाद्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 मई भारत ने चालू विपणन वर्ष में 18 मई तक 75 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। खाद्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘मौजूदा चीनी सत्र 2021-22 में चीनी का निर्यात, चीनी सत्र 2017-18 के मुकाबले 15 गुना है।’’

भारत से इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया और अफ्रीकी देशों को चीनी निर्यात की जाती है।

वर्ष 2020-21 में करीब 70 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया था।

बयान में कहा गया कि चीनी निर्यात की सुविधा के लिए पिछले पांच वर्षों में चीनी मिलों को लगभग 14,456 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा बफर स्टॉक बनाए रखने के लिए 2,000 करोड़ रुपये की लागत आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\