जरुरी जानकारी | भारत को ‘मेक-इन-इंडिया’ परियोजनाओं में पर्याप्त रूसी निवेश की उम्मीद: श्रृंगला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत रक्षा, रेलवे और पेट्रो क्षेत्र की ‘मेक-इन-इंडिया’ परियोजनाओं में रूस से पर्याप्त निवेश की उम्मीद कर रहा है।

मास्को, 19 फरवरी विदेशी सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत रक्षा, रेलवे और पेट्रो क्षेत्र की ‘मेक-इन-इंडिया’ परियोजनाओं में रूस से पर्याप्त निवेश की उम्मीद कर रहा है।

श्रृंगला 17-18 फरवरी के बीच मास्को की आधिकारिक यात्रा पर थे। यह इस साल उनकी पहली विदेश यात्रा थी।

उन्होंने बृहस्पतिवार को रूसी समाचार पत्र कोमरसैंट को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि भारत और रूस द्वारा एक-दूसरे के ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश की पर्याप्त संभावनाएं हैं, जिसमें भारतीय इस्पात क्षेत्र के लिए रूसी कोकिंग कोल की आपूर्ति शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम रक्षा, रेलवे, अंतर्देशीय जलमार्ग, राजमार्ग और पेट्रोरसायन क्षेत्र सहित भारत में मेक-इन-इंडिया परियोजनाओं में बड़े रूसी निवेश की उम्मीद कर रहे हैं।’’

रूस में भारतीय दूतावास की वेबसाइट के अनुसार जनवरी-सितंबर 2019 के बीच दोनों देशों के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार 7.55 अरब अमेरिकी डॉलर था।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया है और इसके तहत 2025 तक द्विपक्षीय निवेश को 50 अरब डॉलर और द्विपक्षीय व्यापार को 30 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

श्रृंगला ने कहा कि मास्को में उनकी चर्चाओं के दौरान रूस के साथ भारत के संबंधों के महत्व की पुष्टि हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\