देश की खबरें | भारत ने एक दिन में कोविड-19 संबंधी 20.55 लाख नमूनों की जांच की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में पिछले 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 संबंधी 20.55 लाख से अधिक जांच की गई हैं जो दैनिक जांच का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसने कहा कि दैनिक संक्रमण दर 13.44 प्रतिशत पर बनी हुई है।

नयी दिल्ली, 20 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में पिछले 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 संबंधी 20.55 लाख से अधिक जांच की गई हैं जो दैनिक जांच का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसने कहा कि दैनिक संक्रमण दर 13.44 प्रतिशत पर बनी हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में बुधवार को कुल मिलाकर 20,55,010 नमूनों की जांच की गई।

इसने कहा कि देश में महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या लगातार सात दिन से संक्रमण के नए मामलों से अधिक बनी हुई है। 24 घंटे की अवधि में कुल 3,69,077 रोगी ठीक हुए, जबकि इसी अवधि में संक्रमण के नए मामलों की संख्या 2,76,110 रही।

भारत में अब तक 2,23,55,440 लोग कोविड-19 से उबर चुके हैं।

इसके साथ ही भारत में संक्रमण के नए मामलों की संख्या पिछले चार दिन से लगातार तीन लाख से कम बनी हुई है।

देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए संक्रमण के 2,76,110 नए मामलों में से तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 77.17 प्रतिशत मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड