जरुरी जानकारी | भारत, यूरोपीय संघ ने मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता का एक और दौर पूरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के मुख्य वार्ताकारों ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर यहां एक और दौर की वार्ता पूरी कर ली।

नयी दिल्ली, 18 मई भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के मुख्य वार्ताकारों ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर यहां एक और दौर की वार्ता पूरी कर ली।

इसके साथ ही दोनों पक्षों ने दो चरणों में समझौते पर पहुंचने पर सहमति जताई है।

अधिकारी ने कहा, ''11वें दौर की वार्ता 16 मई को पूरी हुई।''

दोनों पक्षों ने अनिश्चित वैश्विक व्यापार वातावरण के चलते समझौते को दो चरणों में पूरा करने पर सहमति जताई है। वार्ता में वस्तुओं, सेवाओं और निवेश में बाजार पहुंच जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

भारत ने आस्ट्रेलिया के साथ दो चरणों में व्यापार समझौतों पर बातचीत की थी। अमेरिका के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल समझौते पर बातचीत की प्रगति पर चर्चा करने के लिए एक मई को ब्रुसेल्स में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\