देश की खबरें | भारत ने विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के गलत शव मिलने संबंधी ब्रिटिश मीडिया की खबर को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने ब्रिटिश मीडिया की उस खबर को बुधवार को खारिज किया जिसमें दावा किया गया है कि ब्रिटेन में दो परिवारों को अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए उनके प्रियजनों के गलत शव मिले थे।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई भारत ने ब्रिटिश मीडिया की उस खबर को बुधवार को खारिज किया जिसमें दावा किया गया है कि ब्रिटेन में दो परिवारों को अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए उनके प्रियजनों के गलत शव मिले थे।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि सभी शवों को बहुत ही पेशेवर तरीके से उनके परिजनों को सौंपा गया था और उनकी गरिमा का पूरा ध्यान रखा गया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने खबर देखी है और जब से ये चिंताएं एवं मुद्दे हमारे संज्ञान में लाए गए हैं, हम ब्रिटेन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस दुर्घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार मृतकों की पहचान की थी।’’

जायसवाल 12 जून के एअर इंडिया विमान हादसे के बारे में ‘डेली मेल’ में छपी एक खबर के संबंध में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस हादसे में 53 ब्रिटिश नागरिकों समेत 241 लोग मारे गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी शवों को बहुत ही पेशेवर तरीके से उनके परिजनों को सौंपा गया और उनकी गरिमा का पूरा ध्यान रखा गया। हम इस मुद्दे से जुड़ी किसी भी चिंता का समाधान करने के लिए ब्रिटिश अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

ब्रिटिश समाचारपत्र ने दो परिवारों के हवाले से अपनी खबर में दावा किया कि दुर्घटना में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों के शव सौंपने में ‘‘भयानक रूप से गड़बड़ी’’ की गई।

इसमें आरोप लगाया गया कि शोकसंतप्त परिवारों को फिर से गहरा दुख झेलना पड़ रहा है, क्योंकि उनके प्रियजनों के अवशेषों को घर भेजने से पहले उनकी गलत पहचान की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\