SAFF W U-19 Championships 2024: सिक्का उछालकर तय किया गया साफ़ विमेंस अंदर19 चैंपियनशिप, भारत और बांग्लादेश को घोषित किया संयुक्त विजेता

भारत को गुरूवार को यहां सैफ महिला अंडर-19 फुटबॉल चैम्पियनशिप में मेजबान बांग्लादेश के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया. हालांकि मेहमान टीम ने शुरू में सिक्का उछालकर खुद को विजेता समझा लेकिन मैच अधिकारियों ने बाद में फैसला बदलकर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया.

SAFF Under-19 Women's Football Championship India (Photo: IANS)

ढाका, 8 फरवरी : भारत को गुरूवार को यहां सैफ महिला अंडर-19 फुटबॉल चैम्पियनशिप (SAFF Under-19 Women's Championship) में मेजबान बांग्लादेश के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया. हालांकि मेहमान टीम ने शुरू में सिक्का उछालकर खुद को विजेता समझा लेकिन मैच अधिकारियों ने बाद में फैसला बदलकर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया. निर्धारित 90 मिनट के खेल के बाद मैच 1-1 से बराबरी पर रहा. फिर रैफरी ने पेनल्टी शूटआउट करने का फैसला किया. दिलचस्प बात यह रही कि गोलकीपरों सहित दोनों टीम के सभी 11 खिलाड़ियों ने अपने पेनल्टी किक को गोल में बदल दिया.

स्कोर 11-11 पर पहुंचने के बाद रैफरी पेनल्टी शूटआउट जारी रखने ही वाली थीं कि उन्हें ऐसा करने के लिए मना कर दिया गया. अचानक उन्होंने दोनों टीम की कप्तानों को बुलाया और सिक्का उछाला गया. भारत भाग्यशाली रहा और टॉस जीतने के बाद जश्न मनाने लगा. लेकिन बांग्लादेश की खिलाड़ियों ने विरोध किया और काफी देर तक खेल का मैदान छोड़ने से इनकार कर दिया. इससे हर तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया था और बड़ी संख्या में भीड़ मैदान पर बोतलें फेंकते दिखी. उन्हें नारे लगाते भी देखा गया. यह भी पढ़ें : Henry Hunt Suffers Nose Injury: मार्श कप मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हेनरी हंट हुए लहूलुहान, फील्डिंग करते समय नाक में लगी गंभीर चोट, देखें वीडियो

एक घंटे से अधिक समय के बाद सिक्का उछालने का फैसला करने वाले मैच आयुक्त ने अपना निर्णय बदल दिया और भारत और बांग्लादेश को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘यह अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की अच्छी भाव भंगिमा थी. हमने दोनों टीम को संयुक्त विजेता घोषित करने के फैसले को स्वीकार कर लिया. ’’ टूर्नामेंट के नियमों को लेकर मैच अधिकारियों में भ्रम की स्थिति थी जिसके कारण ऐसा हुआ.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड