जरुरी जानकारी | भारत को भरोसा, जी-20 सम्मेलन कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए नए समाधान लाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

इंदौर, 13 फरवरी भारत ने सोमवार को भरोसा जताया कि जी-20 बैठक, कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए नई प्रौद्योगिकी जैसे समाधान लाएगी, जो वैश्विक खाद्य सुरक्षा चिंताओं से निपटने के लिए महत्वपूर्ण है।

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े गेहूं उत्पादक देश तथा फल और सब्जी के सबसे बड़े उत्पादक देश, भारत ने यह भी कहा कि वह वैश्विक खाद्य सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए दुनिया को खिलाने में एक प्रमुख भूमिका निभाएगा। भारत ने इस बात पर जोर दिया कि हर देश को टिकाऊ कृषि पद्धतियों की दिशा में काम करना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों सहित 30 देशों के लगभग 90 प्रतिनिधियों ने तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर कृषि सचिव मनोज आहूजा भी मौजूद थे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को यहां कहा कि जी-20 बैठक में कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए नई प्रौद्योगिकी जैसे समाधान सामने आएंगे, जो वैश्विक खाद्य सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण है।

यहां भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 कृषि प्रतिनिधियों की पहली बैठक में अपने उद्घाटन भाषण में, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और कुछ कृषि सुधारों में अग्रणी रहे शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘समय की मांग, तीन मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की है - उत्पादन बढ़ाना, खेती की लागत कम करना और किसानों को बेहतर मूल्य सुनिश्चित करना।

उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही इस दिशा में काम कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बढ़ती आबादी के कारण दुनिया के सामने खाद्य सुरक्षा एक बड़ी चिंता है। वर्ष 2030 तक वैश्विक खाद्यान्न की मांग वर्ष 2000 के 19.2 करोड़ टन की तुलना में 34.5 करोड़ टन होने का अनुमान है।’’

विश्व की कृषि योग्य भूमि का केवल 12 प्रतिशत भाग ही खेती के लिए उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि न तो जमीन बढ़ेगी और न ही प्राकृतिक संसाधन।

इसलिए भविष्य की खाद्य मांग को पूरा करने के लिए भूमि और प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर तरीके से उपयोग करना और कृषि उत्पादकता में वृद्धि करना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि जी-20 शिखर सम्मेलन स्थानीय संगठनों के माध्यम से नई प्रौद्योगिकी को जोड़कर कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।’’

उन्होंने कहा कि कृषि को लाभदायक बनाने की आवश्यकता है। चौहान ने कहा कि बाकी चीजों का कोई न कोई एक विकल्प है लेकिन भोजन का नहीं। ‘‘भोजन के लिए, हमें खेती की जरुरत है।’’

मीडिया से अलग से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बढ़ती जनसंख्या के कारण पूरी दुनिया के सामने खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया को खिलाने में अपनी सही भूमिका निभाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जिसमें संबद्ध कृषि क्षेत्र के अलावा मोटे अनाज और इसके मूल्य वर्धित खाद्य उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।

तीन दिन के आयोजन के दौरान, जलवायु-स्मार्ट पहल, छोटे किसानों द्वारा जलवायु-स्मार्ट तकनीक को अपनाने के साथ-साथ कृषि बाजार सूचना प्रणाली, गेहूं की पहल, कृषि जोखिम प्रबंधन और खाद्य हानि में कमी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू