विदेश की खबरें | भारत टिकाऊ, हरित पर्यटन के लिए प्रतिबद्ध : किशन रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि भारत पर्यटन क्षेत्र के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है, ताकि वह आर्थिक वृद्धि, पर्यावरण के संरक्षण और सामाजिक कुशल क्षेम में सतत रूप से योगदान दे सके।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र, 15 जुलाई केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि भारत पर्यटन क्षेत्र के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है, ताकि वह आर्थिक वृद्धि, पर्यावरण के संरक्षण और सामाजिक कुशल क्षेम में सतत रूप से योगदान दे सके।

रेड्डी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वहनीय और हरित पर्यटन के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत पर्यटन और विभिन्न कार्यक्रमों एवं रणनीतियों के कार्यान्वयन के जरिये पूरे जोर शोर से सतत विकास लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है।’’

रेड्डी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है, ताकि वह आर्थिक वृद्धि, पर्यावरण के संरक्षण और सामाजिक कुशल क्षेम में सतत रूप से योगदान दे सके।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने टिकाऊ पर्यटन के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति शुरू की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के अध्यक्ष लाचेज़ारा स्टोएवा ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया।

रेड्डी ने कहा कि भारत अहम पर्यटक स्थलों तक कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\