जरुरी जानकारी | भारत दूरसंचार क्षेत्र में सुरक्षा, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर प्रतिबद्ध: अमिताभ कांत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने सोमवार को कहा कि भारत दूरसंचार क्षेत्र में सुरक्षा को सुदृढ़ करने और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर प्रतिबद्ध है।

नयी दिल्ली, आठ जून नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने सोमवार को कहा कि भारत दूरसंचार क्षेत्र में सुरक्षा को सुदृढ़ करने और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर प्रतिबद्ध है।

उन्होंने स्वीडन की कंपनियों के साथ वेबिनार (इंटरनेट पर सेमिनार) में यह बात कही। इसमें दूरसंचार उपकरण बनाने वाली एरिक्सन के अधिकारी भी शामिल थे। यह सेमिनार भारत की आपूर्ति व्यवस्था की तैयारी, 5जी उपयोग तथा सुरक्षा तथा ‘लॉकडाउन’ परिदृश्य को लेकर था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच इन पेंशनभोगियों के खिले चेहरे, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत मिला पैसा.

कांत ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘एरिक्सन के साथ भारत की आपूर्ति व्यवस्था की तैयारी, 5जी उपयोग मामला और सुरक्षा तथा लॉकडाउन परिदृश्य पर बातचीत हुई। एरिक्सन ने भारत के साथ 110 साल पहले 1903 में भागीदारी की थी। भारत दूरसंचार क्षेत्र में सुरक्षा और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर दृढ़ संकल्प है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्वीडन की कंपनियों के प्रमुखों के साथ कोविड-19 के बाद के परिदृश्य, भारत की आकांक्षा आर्थिक वृद्धि को पटरी पर लाने के बारे में सार्थक बातचीत हुई।’’

यह भी पढ़े | Lottery Sambad and Lottery Results: क्या आज खुलेगी आपकी किस्मत? पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के लॉटरी रिजल्ट आज lotterysambadresult.in पर होंगे जारी.

भारत में स्वीडन के राजदत क्लास मालिन ने वेबिनार की अध्यक्षता की।

बैठक में एबीबी, एटलस, एच एंड एम, साब, वोल्वो कार्स और आइिया के अधिकारी शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\