विदेश की खबरें | भारत ने 13वें संशोधन के माध्यम से श्रीलंका के तमिलों के अधिकारों की रक्षा की प्रतिबद्धता जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने 13वें संशोधन को पूरी तरह लागू करवाने, प्रांतीय परिषद् के चुनाव और मेल-मिलाप के माध्यम से श्रीलंका के अल्पसंख्यक तमिल समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने की सोमवार को फिर से प्रतिबद्धता जताई।

कोलंबो, चार अक्टूबर भारत ने 13वें संशोधन को पूरी तरह लागू करवाने, प्रांतीय परिषद् के चुनाव और मेल-मिलाप के माध्यम से श्रीलंका के अल्पसंख्यक तमिल समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने की सोमवार को फिर से प्रतिबद्धता जताई।

भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने तमिल नेताओं के साथ अलग से बैठक कर उन्हें इस बात से अवगत कराया।

श्रृंगला शनिवार को चार दिनों की श्रीलंका यात्रा पर पहुंचे थे और उन्होंने तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए), तमिल नेशनल पीपुल्स फ्रंट (टीपीएफ) और सीलोन वर्कर्स कांग्रेस (सीडब्ल्यूसी) के नेताओं से मुलाकात की।

भारतीय उच्चायोग ने यहां ट्वीट कर बताया, ‘‘विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने टीएनए, टीपीएफ और सीडब्ल्यूसी के प्रतिनिधियों से अलग से मुलाकात की।’’

इसने कहा, ‘‘उन्होंने 13वें संशोधन को पूरी तरह लागू करवा कर, प्रांतीय परिषद् के चुनाव जल्द कराकर तथा मेल-मिलाप एवं भारत से संपर्क स्थापित कर तमिलों के अधिकारों की रक्षा करने की प्रतिबद्धता जताई।’’

भारत तमिल समुदाय के हितों की रक्षा करने और प्रायद्वीपीय देश के बहुधार्मिक समाज की व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीलंका से अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की अपील करता रहा है।

तेरहवां संशोधन तमिल समुदाय को शक्तियां दिए जाने से संबंधित है। भारत श्रीलंका से आग्रह करता रहा है कि 1987 के भारत-श्रीलंका समझौते के बाद लाए गए 13वें संशोधन को लागू करे।

सत्तारूढ़ श्रीलंका पीपुल्स पार्टी के सिंहल बहुसंख्यक प्रायद्वीप के प्रांतीय परिषद् व्यवस्था को पूरी तरह खत्म करने की वकालत करते हैं, जिन्हें 1987 में शुरू किया गया था। लंका में नौ प्रांतीय परिषद् हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\