खेल की खबरें | भारत ने तोक्यो के लिये महिला हॉकी टीम चुनी, आठ खिलाड़ी करेंगी ओलंपिक पदार्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने 23 जुलाई से आठ अगस्त तक चलने वाले तोक्यो खेलों के लिये 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम चुनी जिसमें आठ खिलाड़ी ओलंपिक पदार्पण करेंगी।

बेंगलुरू, 17 जून भारत ने 23 जुलाई से आठ अगस्त तक चलने वाले तोक्यो खेलों के लिये 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम चुनी जिसमें आठ खिलाड़ी ओलंपिक पदार्पण करेंगी।

टीम में आठ अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं जो 2016 रियो ओलंपिक में खेली थीं।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल संभालेंगी।

ओलंपिक पदार्पण करने वाली आठ खिलाड़ी ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर, उदिता, निशा, नेहा, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी और सलीमा टेटे हैं।

टेटे ने ब्यूनर्स आयर्स में हुए 2018 युवा ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम की अगुआई की थी जिसने रजत पदक जीता था।

भारतीय महिला हॉकी टीम तीसरी बार ओलंपिक खेलों में शिरकत करेगी और यह लगातार दूसरी बार है। टीम ने 1980 और 2016 में ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था।

टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर : सविता

डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, उदिता

मिडफील्डर : निशा, नेहा, सुशीला चानू पुखराम्बाम, मोनिका, नवजोत कौर, सलीमा टेटे

फारवर्ड : रानी, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\