खेल की खबरें | भारत ने पिंक लेडीज कप में जोर्डन को 2-0 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की महिला फुटबॉल टीम ने पिंक लेडीज कप 2025 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए बृहस्पतिवार को यहां जोर्डन पर 2-0 की जीत दर्ज की।

शारजाह, 20 फरवरी भारत की महिला फुटबॉल टीम ने पिंक लेडीज कप 2025 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए बृहस्पतिवार को यहां जोर्डन पर 2-0 की जीत दर्ज की।

मिडफील्डर नाओरेम प्रियंगका देवी (23वें मिनट) और विंगर मनीषा (54वें मिनट) ने एक-एक गोल करके भारत को जीत दिलाई। क्रिस्पिन छेत्री के मुख्य कोच रहते यह भारत की पहली जीत है।

प्रियंगका ने लंबी दूरी से गोल करके भारत को बढ़त दिलाई जिसने जोर्डन की गोलकीपर को चौंका दिया।

भारत को जल्द ही अपनी बढ़त दोगुनी करने का मौका मिला लेकिन मनीषा काफी करीब से गोल करने से चूक गईं।

जॉर्डन ने मध्यांतर के बाद दबाव बनाया लेकिन कप्तान नगांगबाम स्वीटी देवी और युवा पूर्णिमा कुमारी की अगुआई में भारत का डिफेंस मजबूत रहा।

भारत ने दूसरे हाफ में जवाबी हमले का फायदा उठाया जब मनीषा ने गोल किया।

स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरीं लिशाम बबीना देवी ने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया।

करिश्मा शिरवोइकर ने प्रियंगका के लिए अंतिम मौका बनाया लेकिन जोर्डन की रक्षा पंक्ति ने खतरे को टाल दिया।

भारतीय गोलकीपर श्रेया हुड्डा ने इंजरी टाइम में शानदार बचाव करके लाना फेरास के हेडर को गोल में जाने से रोका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\